फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करके नेपाल जा रहे युवकों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 12 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
साथियों के साथ मिल मॉडल टाउन स्थित करतार नगर के रहने वाले नितिन कुमार के घर पर काम करने वाले युवक को थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.80 लाख की नगदी, लाखों के जेवर और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान नेपाल के जिला डोटी के गांव धिरका निवासी बाला बहादुर, हरि बहादुर, गणेश बहादुर और आकाश बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी बाला बहादुर नितिन के घर काम करता था। कुछ दिन पहले आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल घर में पड़ी नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। नितिन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और बाला के बारे में सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर नेपाल भागने की फिराक में है। पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी बस स्टैंड के पास खड़े हैं और वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही बस स्टैंड के बाहर खड़े चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें