फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी के घर में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रभापुरम कालोनी में सोनभद्र नगर सहकारी बैंक के मुख्य कार्यकारी श्यामा प्रसाद पांडेय के घर के दरवाजे की कुंडी चटकाकर चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गए पांडेय बुधवार की रात आठ बजे घर लौटे तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद पांडेय की पत्नी का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उसी सिलसिले में 18 अगस्त को पत्नी को लेकर दिल्ली चले गए थे। बुधवार रात आठ बजे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी पड़ी है। दरवाजा खोला तो देखा अंधेरा था। मोबाइल से टार्च जलाकर देखा तो इनवर्टर की दोनों बैटरी गायब थी। घर के स्टोर रूम में पहुंचे तो वहां डायरेक्ट कनेक्शन होने के कारण बत्ती जल रही थी। स्टील ड्रम समेत बर्तन सेट गायब था। बगल के कमरे में दीवान बेड और आलमारी का सारा सामान निकालकर बाहर फेंक दिया गया था। कीमती सामान और कीमती कपड़े गायब थे। रात में ही मामले की जानकारी कोतवाल को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। गुरुवार को घटना की तहरीर भी पुलिस को दी गई।

बैंक के सामने से बाइक चोरी
अनपरा। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में यूनियन बैंक के पास से गुरुवार की सुबह अज्ञात चोरों ने एक बाइक उड़ा दी। लगातार हो रही बाइक चोरी से लोगों में आक्रोश है। भैरवा गांव निवासी सुरेश कुमार पांडेय ने बताया गुरुवार सुबह 10:30 बजे बाइक यूनियन बैंक के सामने खड़ा कर बैंक में गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक गाय ब थी। घटना की सूचना उसके द्वारा बीना पुलिस को दी गई। बता दें कि इसी सप्ताह बीते सोमवार को कोहरौलिया निवासी जयदीप कश्यप की बाइक बीना शापिंग सेंटर के पास से चोरी हो गई थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला सका है। हैरत की बात यह है कि सोमवार व गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें