आटा हाईवे पर हादसे का शिकार ट्रक।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात चमारी नाले के पास हाईवे पर सड़क किनारे से एक बिना नंबर का ट्रक खड़ा था। देर रात झांसी से गिट्टी लादकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। जोरदार आवाज होने से आसपास के राहगीर भी सहम गए, आनन में गिट्टी वाले ट्रक के चालक-क्लीनर को निकालने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद लोग दोनों को ट्रक से बाहर निकल पाए, इसके बाद उन्हें तत्काल ही इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि चालक का नाम चंद्रभान (35) पुत्र परशुराम राजपूत निवासी वरनामा समथर झांसी है। जबकि उसका क्लीनर का नाम कुंदन राजपूत निवासी पहाड़गांव जालौन है। क्लीनर के घर पर भी सूचना कर दी गई है। इलाकाई लोगों का कहना है कि रोजाना हाईवे के किनारे कभी चेकिंग से बचने के लिए तो कभी ढाबों पर खाना खाने के लिए चालक ट्रकों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर चले जाते हैं। जिससे आए दिन हादसे होते हैं। थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि अभियान चलाकर ऐसे ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।