फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 लीटर डीजल, पेट्रोल जब्त

Fri, 20 Apr 2018 11:02 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
वैनी में पेट्रोल की जांच करती पुलिस। - फोटो : सोनभद्र
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में पुलिस ने फुटकर डीजल की दुकान से 680 लीटर डीजल और 120 लीटर पेट्रोल बरामद किया है। पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थ उतार रहे आटो चालक से पूछताछ कर उसे छोड़दिया। उसका दावा है कि डीजल और पेट्रोल केमिकल्स युक्त हैं। आपूर्ति निरीक्षक चतरा और नगवां ने डीजल, पेट्रोल का      सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में स्थित फुटकर डीजल की दुकान पर कैमिकल युक्त डीजल-पेट्रोल लाने की सूचना पर सरईगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां एक ऑटो से 680  डीजल व 120 लीटर पेट्रोल लाकर उतारा जा रहा है। पुलिस ने ऑटो सहित डीजल-पेट्रोल को कब्जे में ले लिया और ऑटो चालक को लेकर चौकी पर चली गई। फिर पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने आपूर्ति निरीक्षक नगवां और चतरा के साथ विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा।

डीजल-पेट्रोल का सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया। जांच टीम ने बताया कि डीजल- पेट्रोल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पवनी में फुटकर डीजल की दुकान एक व्यक्ति के नाम से है। पेट्रोल का फुटकर दुकान का लाइसेंस नही होता है। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि गुुरुवार की सुबह पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ा था। आपूर्ति निरीक्षकों को भेजकर उसकी जांच कराई है। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें