फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी में यूपी की तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। गांजा तस्करी के आरोप में मध्य प्रदेश पुलिस ने बृहस्पतिवार को यूपी के तीन महिलाओं को गांजा के साथ गिरफ्तार लिया। इस कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मच गई है। पुलिस का दावा है कि उसे गुमराह करने के लिए गांजा कारोबारियों नेे धंधे का तरीका बदल महिलाओं को आगे कर दिया है।
विज्ञापन

बैढन कोतवाली पुलिस का सूचना मिल रही थी की सीमावर्ती यूपी के बीजपुर इलाके से कुछ ूमहिलाएं गांजा की खेप बैढन (एमपी) सहित कई क्षेत्रों में पहुंचा रहीं है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली के नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गिरोह के सदस्यों को पकड़ने व गांजा बरामद करने के लिए टीम को लगा दिया। इसके बाद जो सूचनाएं आई वह काफी चौकाने वाली थी। श्री त्रिपाठी के मुताबिक कोरोबारियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए महिलाओं को उतार दिया। सटीक सूचना पर पुलिस के बीजपुर के डोड़हर इलाके की रहवासी पूनम पत्नी जितेंद्र, इनमती देवी पत्नी रामबृज, संतरी देवी पत्नी संजय कुमार को गिरफ्तार कर डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। पकड़ में आई आरोपियों का पुलिस ने आबकारी की धाराओं में चालान कर दिया। इससे पूर्व इसके पूर्व भी कोतवाली पुलिस ने अंबिकापुर छत्तीसगढ़ से लाया जा रहा 16 किलो गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें