फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पूर्वांचल के शूटरों ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सुस्ती के चलते जिले में पूर्वांचल के शूटरों ने शरण ले रखी है। कुछ माह पूर्व मिर्जापुर जेल से रिहा एक अपराधी शूटरों को पनाह दे रहा है। सूत्रों की माने तो शूटरों के निशाने पर सपा के कुछ नेता और कई व्यापारी हैं। शूटरों को संरक्षण देने वाला अपराधी एक विधायक के संपर्क में है। इस नाते पुलिस उन पर हाथ डालने मेें कतरा रही है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व मिर्जापुर जिला कारागार से हत्या समेत अन्य मामलों बंद चल रहा एक अपराधी छूट कर बाहर आया है। जेल से छूटने के बाद अपराधी राबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन में वर्चस्व कायम करना चाह रहा है। सूत्रों की मानें तो अपराधी के साथ गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ के चार-पांच शूटर भी हैं। उनके निशाने पर सपा के दो-तीन नेता व कई बड़े व्यवसायी हैं। ठेका समेत अन्य कार्यों में घुसपैठ चाहते हैं। इस संबंध मं पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि जिले में शूटरों के आने की सूचना नहीं है। फिर भी सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिए गए हैं। अपराधियों व उन्हें पनाह देने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें