फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चली लाठियां 2

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। नेमना गांव में जमीनी विवाद में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 28 लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

नेमना गांव निवासी रामगणेश व देवनरायन के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों के परिजन आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों ही पक्षों में खूब लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी चली जिससे लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिसमें महिलाएं भी शामिल रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने लाकर प्रथम पक्ष से गेना लाल, रामगणेश, महेश कुमार, रमेश पुत्र स्व. जनाथ, पन्नेलाल, मनोज कुमार पुत्र रामगणेश, पंचू देवी पत्नी गेनालाल, संतु देवी पुत्री रमेश, सोहागी देवी पत्नी महेश कुमार, अभरन देवी पुत्री राजनाथ, इमली देवी पत्नी रामनरेश व दूसरे पक्ष से भारत, देवनरायन, अश्वथामा, जगरनाथ, परसुराम, अरविंद, अशोक, दिनेश, ब्रजेश, त्रिभुवन, रामचन्द्र, शम्भू, कमलेश, संदीप, प्रदीप, जितेंद्र लक्ष्मण का विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें