फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: 51 ओवरलोड वाहन पकड़े गए, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी के परिवहन आयुक्त के ओवरलोडिंग पर नाराजगी जाहिर करने के बाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने ओवरलोड के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत राबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा के पास शिफ्टवार एक एआरटीओ और दो पीटीओ की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग ने अब तक जांच में 51 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया है। उनसे साढ़े छह लाख रुपये राजस्व की वसूली की जाएगी। यह अभियान 19 अप्रैल तक चलेगा और अभियान में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट 20 अप्रैल को वाराणसी के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डीके त्रिपाठी को देनी होगी।
विज्ञापन

जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन के खिलाफ परिवहन, पुलिस विभाग की ओर से समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद ट्रक चालक ओवरलोड गिट्टी, बालू आदि लादकर परिवहन करते हैं। पिछले दिनों विभाग के आयुक्त ने ओवरलोड को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को इस पर टीम बनाकर कार्रवाई कराने का निर्देश दिया था। इसके तहत डीटीसी डीके त्रिपाठी ने जांच के लिए तीन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी। यात्रीकर अधिकारी (पीटीओ) चंदौली राजेश्वर कुशवाहा को लोढ़ी टोल प्लाजा और उसके आसपास सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोनभद्र एसपी सिंह को यहीं पर दोपहर बाद दो बजे से रात दस बजे तक, पीटीओ सोनभद्र विकास अस्थाना को रात दस बजे से सुबह छह बजे तक जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी से 20 अप्रैल तक जांच रिपोर्ट मांगी गई है। मंगलवार की रात परिवहन विभाग की टीम ने जांच अभियान शुरू किया तो ओवरलोड ट्रकों के चालक जगह-जगह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ट्रकों को छोड़कर इधर उधर हट बढ गए। इस दौरान टीम ने 51 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा जिनका चालान कर दिया गया। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि चक्रानुक्रम में वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने 33 ओवरलोड वाहनों का चालान किया, जबकि पीटीओ वीके अस्थाना ने 11 और राजेश्वर कुशवाहा ने सात वाहनों का चालान किया है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों से साढ़े छह लाख रुपये राजस्व की वसूली की जाएगी। पूरे जांच अभियान की मानीटरिंग डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वाराणसी जोन डीके त्रिपाठी कर रहे हैं। यह अभियान 19 अप्रैल तक निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें