फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख फिरौती मांगी, गायब है टैंपो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियारी। मांची थाना क्षेत्र के कजियारी गांव के गायब हुए युवक शिव कुमार को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। युवक के पिता ने शनिवार को इसकी तहरीर सुअरसोत चौकी पुलिस को दिया है। पुलिस का कहना है कि फिरौती मांगे जाने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से गायब शिवकुमार टैंपो चलाता था। लेकिन पिछले सोमवार को रात में जब वह टैंपो लेकर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें किसी ने बताया कि उनका टेंपो तेनूडाही गांव के पास खड़ा है। तब परिवार वालों को पता चला कि शिवकुमार गायब हो गया। तब परिवार वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच भी की लेकिन अब तक युवक का पता नहीं चल सका है। शनिवार को शिव कुमार के पिता गोपाल जायसवाल ने सुअरसोत पुलिस चौकी पर पहुंचकर तहरीर दिया कि उसके बेटे को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये के फिरौती की मांग की गई है। पिता का कहना है कि किसी ने मोबाइल पर फोन कर फिरौती की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर सीओ सदर अभिनव यादव का कहना है कि मामला फिरौती का नहीं है। गायब हुए युवक ने खुद अपने पिता को फोन कर पांच लाख रुपये मांगा है। पता चला है कि टेंपो लोन पर है। इसी को लेकर पूरा मामला है। मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें