फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर चार युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कस्बे में स्थित एक विद्यालय में कक्षा 11वीं पढ़ने वाली छात्रा स्वतंत्रता दिवस पर अपने विद्यालय गई थी। स्कूल में कार्यक्रम खत्म होने के बाद दो बाइक पर सवार चार युवक छात्रा को बहला फुसलाकर उसे अपने साथ रजखड़ घाटी के तरफ ले गए। वहां युवकों ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। किसी तरह युवकों के चंगुल से खुद को बचाकर छात्रा अपने घर पहुंच कर घरवालों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अनिरुद्ध कुशवाहा, राजकिशोर कुशवाहा, नीतीश कुमार और राजू कुशवाहा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें