सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा के पुरानपानी टोला में गुरुवार की सुबह बिजली से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी को दे दी गई है। रोरवा के पुरानपानी गांव निवासी संतोष चेरो (26) पुत्र धर्मदेव चेरो गुरुवार की दोपहर गांव के पास मवेशियों को चराने निकला था। इसी दौरान बरसात शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए संतोष एक पेड़ के नीचे मवेशियों के पास खड़ा हो गया। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली गिरी और वह झुलस गया। घटना की सूचना मिलने पर जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने माले से प्रधान को अवगत कराया। प्रधान ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व उपजिलाधिकारी को दी।