फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को पट्टीदारों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के केवाल गांव में बुधवार को दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने गोइता समेत सब्बल से कच्चे मकान को गिरा दिया। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सीएचसी दुद्धी में घायलों का उपचार हुआ। दुद्धी सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पिछले कई माह से केवाल गांव में बिरझन यादव और भाई मोहर यादव के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 6 जनवरी को थाने पर पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लेखपाल ने पूरे जमीन को दो भागों में बांट कर भाइयों को दे दिया था। बुधवार को मोहर यादव अपने समर्थकों के साथ लाठी-डंडे से अपने हिस्से की जमीन में कच्चा मकान बना रहे बिरझन यादव, रामप्रकाश यादव, जगदीश यादव कमला देवी के ऊपर हमला बोल दिया। मनबढ़ों ने सब्बल आदि से बन रहे मकान को गिरा दिया। मारपीट में बिरझन यादव, रामप्रकाश यादव व कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष यादव ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद उन्हें थाने ले गए। घटना स्थल का दुद्धी सीओ सुनील बिश्नोई ने भी मौका मुआयना किया। सीओ ने कहा कि थाना प्रभारी को घायलों की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा कायम कर तत्काल उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें