फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू के अवैध खनन और परिवहन में 20 के खसिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बालू के अवैध खनन और परिवहन करने के मामले 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से ट्रक चालक और मोटर मालिक शामिल हैं। इन ट्रकों पर बिना परमिट के बालू लोड था।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर एएसपी मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित ने मंगलवार की देर रात राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी में बालू लदे ट्रकों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि सुकृत में एक पेट्रोल पंप के पास बालू लदेे कई ट्रक खड़े हैं। किसी के पास परमिट नहीं है। एएसपी टीम के साथ पहुंचे तो और ट्रकों के चालाक फरार हो गए। पुलिस ने ट्रकों की तलाशी ली तो केबिन में पुराना परमिट मिला। दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए बालू लदे ट्रकों की जांच की गई तो पता चला कि उन पर अवैध रूप से बालू लदा है। बताया कि कोतवाल भारत भूषण तिवारी की तहरीर पर यूपी 60 एटी 4978, यूपी 62 टी 7008, यूपी 65 पीटी 4120, यूपी 64 एच 3101, यूपी 64एच 7569, यूपी 64 एच 7665, यूपी 65 बीटी 9251, यूपी 67 टी 7867, यूपी 65 सीटी 8437, यूपी 64 टी 4827 ट्रकों के चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें