सोनभद्र। बस्ती जिले में अधिवक्ता जगनारायण यादव की गोली मारकर हुई हत्या पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई है। शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक घर घटना की निंदा किया। हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की गई।
अध्यक्षता कर रहे बार के अध्यक्ष रमेश राम पाठक ने कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द साथी की हत्या करने और उसमें शामिल लोगों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। अधिवक्ताओं ने घटना की भर्त्सना की। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रहकर मृतक आत्मा की शांति व उनके परिजनों को अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना की गई। संचालन महामंत्री विनोद कुमार शुक्ला ने की। पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, बी सिंह, मनीष चतुर्वेदी, रोशन लाल यादव, धनन्जय शुक्ला, प्रभात मिश्र, महेंद्र शुक्ल, राजीव सिंह गौतम, विमलेश पाठक, संजय कुमार पाण्डेय, धर्मेंद्र दूबे, आरएस चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, पवन केशरी, पवन कुमार मिश्र, मनोज चौबे, राघवेंद्र तिवारी, नीरज सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर शुक्रवार को दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय, सह सचिव अशोक सिंह, राकेश शरण मिश्र, उमा पति पांडेय, जनार्दन पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, आनंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।