फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह संचालिका के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जांच में लाखों रुपये लेकर फरार होने की पुष्टि होने के बाद सीओ ने राबर्ट्र्सगंज कोतवाल को एक समूह की संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। पिछले माह पीड़ित उपभोक्ताओं ने एसपी को संचालिका के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ को जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 15 मार्च 2019 को राबट्र्सगंज के आर्यनगर निवासी शहनाज अजरा, इमराल उल्ला खां, कौशर बानो, जावेद कुरैशी, कामरान खां समेत अन्य ने पुलिस अधीक्षक को एक समूह संचालिका समेत तीन के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। शहनाज ने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उसी के मोहल्ले मेें रहने वाली एक महिला समूह और बीसी चलाती है। उससे कर्ज के रूप में 4,43,000 रुपये ली है। इसी तरह से कइयों से रुपये जमा कराई है। अचानक जनवरी 2019 में संचालित घर छोड़ कर फरार हो गई। संपर्क करने पर उसने मकान बेचकर रुपये देने की बात कहीं, लेकिन इसी बीच 12 मार्च को एक व्यक्ति संचालिका के मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा। जबकि उस मकान में उसका ताला बंद है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि जांच में शिकायत कर्ताओं की काफी हद तक शिकायत सहीं पाई गई है। कोतवाल को पीड़ितों की तहरीर पर समूह के संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें