वैनी (सोनभद्र)। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में बुधवार की शाम करीब छह बजे ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हो गया। इससे आग लग गई। हादसे में ट्रांसफार्मर के पास मौजूद बबिता देवी (35) और उसकी बेटी चंदा (10) गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया।
वैनी बाजार में सौ केवीए का खुला ट्रांसफार्मर लगा है। बुधवार की शाम करीब छह बजे ट्रांसफार्मर के पास वैनी गांव निवासी बबिता देवी और उसकी बेटी चंदा किसी काम से मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हुआ और आग लग गई। आग की चपेट में मां-बेटी आ गईं। दोनों को झुलसता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें झुलसने से बचाया। ट्रांसफार्मर के विस्फोट से निकले चिंगारी से बगल में खेल रही चंदा और उसकी मां झुलसी। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। फिर वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर को खुला नहीं रखा जाता है लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही से घनी बस्ती के बीच उसे खुला छोड़ा गया था। इससे उसमें विस्फोट होने से मां-बेटी झुलसी हैं।