फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद गाने पर नृत्य न करने पर नर्तकियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के चेंदुरी गांव में शनिवार को देवी जागरण में मनपसंद गाने पर नृत्य न करने से नाराज मनबढ़ों ने आर्केस्ट्रा संचालक एवं नर्तकियों की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर सौ नंबर पुलिस पहुंच गई, लेकिन पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन नहीं मिले। घायल रितेश यादव ने एक नामजद तीन-चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामनवमी के उपलक्ष्य में रविवार की रात चेंदुरी में देवी जागरण कार्यक्रम हो रहा था। आर्केस्ट्रा के कलाकार भक्ति गीत सुना रहे थे, वहीं भक्ति गीतों पर नर्तकियों द्वारा नृत्य भी किया जा रहा था। रात करीब दो बजे आर्केस्ट्रा के कलाकार कार्यक्रम रोक कर भोजन करने चले गए। इससे खफा होकर चार-पांच युवक आर्केस्ट्रा से जुड़े एक युवक को गाली देने लगा। उनका कहना था भोजपुरी गीतों पर नर्तकियों से डांस कराओ। युवक उनकी बात मानने से इंकार किया तो उसेे और नर्तकियों को पीटने लगे। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने सौ नंबर पर सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लेकिन पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए हमलावर फरार हो गए। विवाद के बाद आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया और कोतवाली में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा मोकरसीम गांव निवासी रितेश कुमार यादव ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर अवगत कराया है कि विपक्षीगणों ने अनायास उसे और कुसुम, सपना और अभिषेक की पिटाई की है। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार हमलावरों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें