फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उरमौरा गांव में सुबह करीब आठ बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक मारपीट में प्रथम पक्ष से कैलाश (50), सोनू (30), मोनू (22), राहुल (17) को चोट लगी है। दूसरी तरफ से पत्तू, दिनेश, मनीष और चंद्रावती घायल हुए। दोनों पक्ष के घायलों ने कोतवाली जाकर घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल मुआयना कराया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष से सोनू और दूसरे तरफ से राजेश ने तहरीर दी है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है, इसमें जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें