फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षो में चले लाठी- डंडे, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें ग्राम प्रधान सहित आठ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंच गई। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम प्रधान के घर के पास दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से प्रधान नारदमुनि के बेटे जितेंद्र (24) का सिर फोड़ दिया। बेटे की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने के लिए प्रधान पहुंचे तो मनबढ़ों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट में प्रथम पक्ष से प्रधान नादरमुनि (44), उनका बेटा जितेंद्र (24), सुजीत (21), अनिल गौड़ (17), कमला देवी (42), शिवचन्द (24) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से बैरखड़ गांव निवासी जावेद (28) तथा सलाउद्दीन (45) घायल हो गया। घरवाले घायलों को लेकर सीएचसी दुद्घी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने जितेंद्र को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने घायलों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि लड़की से छेड़खानी करने को लेकर विवाद हुआ है। कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

बैटरी बदलने को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
अनपरा। अनपरा में मंगलवार की राच थाने के समीप खराब पड़े एक ट्रक की बैटरी बदलने के मामले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अनपरा सिनेमा रोड निवासी सिंघाड़ा सिंह का हाइवा बालू लेकर ओबरा जा रहा था। इसी दौरान अनपरा थाने के समीप हाइवा खराब हो गया। ट्रक चालक की सूचना पर उन्होंने अपने मुंशी अजय को मौके पर भेजा, तो पता चला कि वाहन की बैटरी खराब हो गयी है । जिससे वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा है। अजय ने चालक को औड़ी मोड़ से बैटरी लाकर वाहन में लगाने के लिए कहा। इसी दौरान औड़ी निवासी चंदन दूबे वहां पहुंच गये और कहने लगे कि यह बैटरी कहा ले जा रहे हो। यह चोरी की है। चालक ने बताया कि यह उसके वाहन की बैटरी है। जिस पर चंदन दूबे ने चालक से बैटरी छिनते हुए अपने पास रख लिया। चालक ने घटना की जानकारी अजय को दी। अजय जब चन्दन दूबे के पास बैटरी लेने के लिए गया तो दोनों में कहासुनी होने लगी तथा मामला मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मारपीट में छह का चालान
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र मेें पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग दो गांवों में हुई मारपीट के मामले में बुधवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गोरडीहा गांव निवासी बबुुंदर शर्मा, विकास शर्मा, बरदहा गांव निवासी राजेश, जवाहर, और रामआसरे का मारपीट में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें