फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पूर्व गायब बाइक जली हालत में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। पुलिस ने बाइक जलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नेवारी गांव से तीन दिन पूर्व गायब हुई बाइक चरका पहाड़ी पर जली हालत में मंगलवार को बरामद हुई।
विज्ञापन

बरबसपुर निवासी सोनू पटेल तीन दिन पूर्व अपने गांव के लोगों के साथ बाइक से नेवारी गांव में रामलीला देखने रात को गया था। इसी बीच वहां उसका एक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद देख कुछ लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। कुछ देर बाद ही सोनू की बाइक चोरी हो गई। शक के आधार पर उसने उस व्यक्ति का पीछा भी किया जिससे रामलीला देखने के दौरान विवाद हुआ था। मंगलवार की सुबह किसी ने सोनू को सूचना दिया कि उसकी बाइक चरका पहाड़ी पर जली हुई हालत में पड़ी हुई है। इस पर उसने मौके पर जाकर देखा तो बाइक जली हुई पड़ी थी। उसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जली हुई बाइक को लेकर थाने लौट आई। उधर पुलिस ने सोनू की तहरीर पर प्रद्युम्न पुत्र रामसूरत बिंद निवासी डुमरिया थाना रामपुर बरकोनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें