फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने अवैध खनन, परिवहन में छह ट्रकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा वन रेंज के पिपरी सोनवानी गांव में अवैध खनन कर परिवहन कर रहे छह ट्रकों को वन विभाग की टीम ने सीज करते हुए सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रेनुकूट वन प्रभाग के डीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पिपरी सोनवानी गांव में कुछ लोग वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन कर कई दिनों से परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर हरकत में आयी टीम ने जब डिबुलगंज के पास रात्रि में छापेमारी की तो पिपरी सोनवानी की तरफ से आ रहे आधा दर्जन ट्रक दिखायी पड़े। टीम को देख कुछ लोग तो पलायित हो गये लेकिन वाहन के चालक व खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीओ प्रोबेशन विनय कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए सभी गिरफ्तार आरोपियों को मुचलका पर छोड़ दिया तथा सभी ट्रकों को वन रेंज में सीज कर दिया। मौके पर पकड़े गये बोल्डर व मोरंग लदे हुए हैं। रेंजर नवीन कुमार राय ने बताया कि जांच के लिए राजस्व व खनन विभाग से संपर्क कर लीज की जानकारी ली जा रही है। यदि वन विभाग की जमीन पर खनन किया गया होगा तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। टीम में अनपरा वन रेंज के रेंजर नवीन कुमार राय, पिपरी डिप्टी रेंजर धीरेंद्र मिश्रा, डिप्टी रेंजर बीबी सिंह सहित कई कर्मचारी व अधिकारी शामिल थे। उधर कुलडोमरी के जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह ने कहा कि काश्त के जमीन पर समतलीकरण किया जा रहा था जिसको खनन का रूप दिया जा रहा था। वन विभाग की कार्रवाई बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें