सिंगरौली। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत पुलिस चौकी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक कारोबारी ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बादपहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
जयंत इलाके में स्थित दुद्धीचुआ सेक्टर बी के पास रहने वाले कारोबारी पप्पू सिंह (55) पोल्ट्री फार्म के साथ कई और कारोबार करते थे। बृहस्पतिवार सुबह रोज की तरह उठने के बाद पप्पू ने नौकर से नास्ता लाने को कहा। नौकर दुकान से नास्ता लेकर पहुंचा तो देखा कि वह चारपाई पर ख्ूान से लथपथ पड़े हैं और लाइसेंसी बंदूक चारपाई के नीचे गिरी पड़ी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पुलिस घटना के पीछे अवसाद को कारण मान रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में जो तथ्य उभर कर सामने आए उसके मुताबिक पप्पू सिंह के बेटे की दोनों किडनी खराब हो गई है उसी के इलाज आदि को लेकर वह तनाव में था। कुछ दिनों पहले बेटे के इलाज को लेकर उसकी पत्नी भी उसके साथ चली गई थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों व नजदीकियों को घटना की जानकारी देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।