अनपरा। संदिग्ध व्यक्तियों व अराजकतत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने रविवार को डकैती की योजना बना रहे पांच लोगों को दुल्लापाथर के शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
अनपरा पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग दुल्लापाथर शिव मंदिर के पास डकैती की योजना बना रहे है। प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के बाद फोर्स के साथ घेराबंदी के लिए कूच कर गए। जैसे ही पुलिस शिव मंदिर के पास पहुंची, पांच लोग जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पांचों को दौड़ाकर धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रामजी बैगा, राजन बैगा व रामदयाल बैगा दोनों निवासी कनुहण थाना मोरवा, राममिलन बैगा निवासी गोरबी, राजेश बैगा निवासी एगेुरा बताया। पकड़े गये आरोपियों के पास से सबरी, चाभी का गुच्छा, दो प्लास्टिक गैलेन, एक पाइप, एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गये पांचों आरोपियों को विभिन्न धाराओं में निरूद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।