करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव के समीप गुरुवार की भोर पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस ने तस्करों की चंगुल से मुक्त चार बैल और एक गाय को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दी।
केकराही के समीप भोर करीब पौने चार बजे फोर्स केे साथ थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही चेकिंगस्थल से करीब सौ मीटर पहले पिकअप खड़ी कर चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए। संदेह होने पर पुलिस ने पिकअप का डाला खोला तो उसमें भूसे भरी बोरिया लदी थी। पुलिस कर्मियों ने बोरियां उतारा बीच में मवेशियों का पैर बांध कर उन्हें लिटाया गया था।
सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए मवेशियों से भरी पिकअप को छोड़ कर पशु तस्कर फरार हो गए। दारोगा कन्हैया लाल की तहरीर पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पिकअप को सीज कर दिया गया है।