फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी के जवानों के खिलाफ रपट लिखने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले डायल 100 वाहन के तीन चालक सहित नौ जवानों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। सीओ विवेकानंद तिवारी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही के मामले में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब सात बजे सीओ मार्निंग वाक में निकले थे। कोतवाली के सामने डॉयल 100 (पीआरवी) के तीन वाहन खड़े थे। सीओ सिविल ड्रेस में थे। इस नाते पुलिस कर्मी उन्हें पहचान नहीं सके। सीओ ने प्वाइंट के बजाए एक ही जगह तीनों वाहन के खड़े पर पूछताछ की, तो पुलिसकर्मी जवाब नहीं दे सके। सीओ ने तीनों वाहनों के तैनाती वाले स्थानों पर भेजकर कोतवाली कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बताया कि कोतवाल को 3109, 1064 और 3074 नंबर वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ जीडी में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया है। उनसे जवाब तलब करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि जिले में 45 पीआरवी अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाई जा रही है। इनके लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। प्रत्येक पीआरवी पर 12-12 घंटे एक चालक, हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की ड्यूटी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें