फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर तीन भाजपा नेता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे मध्य प्रदेश के चितरंगी गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित एक ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार भाजपा जिला उपाध्यक्ष, भाजयुमो के जिला महामंत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। एमपी पुलिस ने घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के एक वैवाहिक कायज्क्रम में शामिल होने के बाद बुधवार को कार से भाजपा नेता सोनभद्र वापस आ रहे थे। रास्ते में चितरंगी गांव के पास विपरित दिशा से जा रहे एक ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव निवासी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, राबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर निवासी एवं भाजयुमो के जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी और कोन थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्य प्रकाश तिवारी घायल हो गए। घटनास्थल के आसपास के रहने वालों ने घायलों की मदद करने के साथ ही नजदीकी पुलिस को घटना की सूचना दी। उधर हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के घरवालों के अलावा भाजपा के कई नेता मौके पर पहुंच गए। तीनों घायलों की हालत में सुुधार है। हालांकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें