चोपन। थाना क्षेत्र मेें 12 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पहली घटना वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अग्रवाल धर्मशाला के सामने बुधवार की अर्द्धरात्रि लगभग 12बजे की है। बबलू (45) निवासी सरई जिला सिद्धी, मध्यप्रदेश वाराणसी अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। चोपन पहुंचने पर बस स्टैंड से पहले ही अग्रवाल धर्मशाला के सामने वह बस रोकवाकर उतरने लगे। उसी समय बस आगे बढ़ गई और वह झटका लगने से गिर गए। जब तक आस-पास के लोग उन तक पहुंच पाते, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना बग्घानाला के पास की है। गुरुवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला की तरफ से आ रही आटो जैसे ही बग्घानाला के समीप पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चार सवार घायल हो गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायल लाडन, सायला, सितारा देवी निवासी कोटा थाना चोपन और नान्हक निवासी चंदौली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।