फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत से गांव में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के पिण्डारी निवासी एक महिला की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। महिला के मुंह से निकले खून को लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भिजवा दिया।
विज्ञापन

पिण्डारी गांव निवासी स्वर्गीय कृष्ण चंद की दो पत्नियां थी। दोनों पत्नियां अलग-अलग घरों में रहती थी। इनमें से एक महिला सौहार्द (60) मंगलवार की रात में खाना खाकर रोजाना की भांति सोने चली गयी। बुधवार की सुबह जब वह नहीं दिखी तो परिजन घर पहुंच बिस्तर पर पड़ी सौहार्द को कई बार आवाज देकर जगाने का प्रयास किया, लेकिन सौहार्द की तरह से कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर परिजन सन्न रह गये। घबराए परिजन आस-पास के लोगों को बताया व मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया। महिला के मुंह से निकले खून को लेकर तरह-तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा मौका मुआयना किया गया है लेकिन पोस्टमार्टम से पहले कुछ कहना ठीक नही है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें