फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं की जहरीली गैस से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के परही गांव में बुधवार को एक कुएं में जहरीली गैस निकलने से राहुल पाल (20) की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से बीमार हो गया। सीएचसी घोरावल में युवक का उपचार चल रहा है। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे परही निवासी राहुल पाल (20) पुत्र महेंद्र पाल अपने घर के पास स्थित कुएं में उगे घास फूस को साफ करने के लिए उतरा। कूप करीब 20 फीट गहरा और सूखा था और उसमें सबमर्सिबल लगा है। कुएं में उतरने के बाद राहुल अचेत हो गया। उसको अचेत होता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव का ही राजीव रंजन मौर्य (24) पुत्र गिरिजा प्रसाद मौर्य कुएं में राहुल को बचाने के लिए उतरने लगा। लेकिन दस फीट उतरते ही उसकी हिम्मत अंदर जाने की नहीं की और वह वापस आ गया। इसके बाद राजेश यादव (25) पुत्र रामशंकर यादव कुएं में उतरा और जहरीली गैस के प्रभाव में आने से बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने रस्सी व लोहे की सरिया के सहारे किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। मौके पर डॉयल डायल के पुलिसकर्मी राहुल व राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने राहुल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं बेहोश राजेश को भर्ती कर लिया। हादसे के बाद सदमे राहुल के भाई रोहित (18) हालत खराब हो गई और बेहोश हो गया। उसका भी इलाज चल रहा है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और वर्तमान में आईटीआई बिसुंधरी का छात्र है। उसकी मां उर्मिला देवी परही गांव की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें