फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
विण्ढमगंज। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास रविवार की रात विमलेश विश्वकर्मा (20) का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला। वह बाहर रहकर मिल चलाता था और रविवार की शाम ही घर लौटा था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जोरूखाड़ के सुरेश विश्वकर्मा का पुत्र विमलेश विश्वकर्मा रीवां मध्य प्रदेश में मिलर मशीन चलाता था। रविवार की शाम करीब सात बजे वह अपने घर लौटा था। रात करीब पौने 12 बजे लाइट इंजन के चालक ने महुअरिया रेलवे स्टेशन और विण्ढमगंज के थानाध्यक्ष को जानकारी दी कि जोरूखाड़ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। इस पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई तो पता चला कि मृतक जोरूखाड़ गांव के सुरेश विश्वकर्मा का पुत्र विमलेश है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। खाना खाने के बाद विमलेश किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, यह चर्चा क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें