सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव गांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे मनबढ़ों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से प्रभावती (50) को पीट दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए । जिला अस्पताल में पीड़िता का उपचार चल रहा है।
सुबह करीब आठ बजे सुग्रीव कनौजिया की पत्नी प्रभावती घर में काम कर रही थी। उसी वक्त घर में गांव के तीन-चार लोग घुस आए और प्रभावती को गाली देने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। शोर-गुल सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोग पहुंचे तो पिटाई करने वाले वहां से फरार हो गये। घरवाले सगड़ी पर लादकर महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां से पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने प्रभावती की हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया। महिला के पति ने चार के खिलाफ तहरीर दे दी है। ब्यूरो