फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवकों को पीट कर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के सुकृत गांव मेें सोमवार की रात ग्रामीणों ने तीन युवकों की पिटाई करने के बाद उन्हें बंधक बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और युवकों को मुक्त कराकर पुलिस चौकी ले गई। यहां पूछताछ करने के दौरान पता चला कि तीनों युवक अहरौरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे कुछ ग्रामीणों ने संदिग्ध दिख रहे तीन युवकों को रोक कर उनसे गांव में भ्रमण करने के बारे में पूछताछ शुरू की। इससे युवक विवाद करने लगे। शोर-शराबा सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान विवाद बढ़ गया। कुछ ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद युवकों को बंधक बना लिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि तीन युवक चोरी करने के लिए घूम रहे थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से युवकों को छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बताया कि विवाद करने के आरोप में पकड़े गए मिर्जापुर जिले के अहरौरा निवासी गोपाल, अभिषेक और अमन का मारपीट करने के आरोप में चालान कर दिया गया। कहा कि अहरौरा से तीनों सुकृत क्या करने के लिए आए थे, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें