फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की विदाई कराने गए पति की हुई पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भतौरा गांव में सोमवार की देर शाम पत्नी को विदा कराने गए पति की ससुराल के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर ससुर सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी हंसलाल राजभर (35) ने थाना में सोमवार को तहरीर दिया। दी गई तहरीर में उसने आरोप लगाया कि वह सोमवार को पत्नी की विदाई कराने के लिए भतौरा गांव स्थित अपने ससुराल गया था। ससुर ने विदा करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर मेरी उनसे कहासुनी होने लगी। इसी दौरान ससुर और साला ने उसे गाली देते हुए लाठी-डंडा से मारा-पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुर जगनारायण और साला जसवंत राजभर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें