फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के गौहट्टी तिराहे के समीप रविवार को पुलिस ने अवैध बंदूक के साथ राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पापस असलहा से संबंधित कोई कागजात नहीं था। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे गौहट्टी तिराहे के पास पुलिस ने बंदूक लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रोका तो वह भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर भाग रहे व्यक्ति को मय बंदूक के साथ धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए जुगैल थाना क्षेत्र के टापू गोसारी निवासी रामसिंह के कब्जे से एसवीएमएल बंदूक बरामद हुई है। रामसिंह को बंदूक से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने नहीं दिखाया। जांच करने पर पता चला कि पिछले कई सालों से रामसिंह अवैध असलहा रखा है कहा कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। रामसिंह ने अवैध असलहा किसके यहां से क्रय किया था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें