फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक नहीं सुलझ पाई चांदनी हत्याकांड की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चांदनी हत्याकांड को लगभग दो साल होने को हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। हत्या के तीन दिन बाद नरकंकाल मिला, लेकिन नर कंकाल की भी गुत्थी अब तक नहीं सुलझी। वहीं पुलिस कर रही है डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि फरवरी 2016 में चांदनी अपने घर से कुछ दूरी पर बागीचे में लकड़ी बिनने के लिए गई थी तब से वह लापता हो गई। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। लेकिन घटना के 3 दिन बाद ही एक नरकंकाल घर के लगभग 300 मीटर दूरी पर मिला। उस नर कंकाल को कमिश्नर ने अपनी उपस्थिति में विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भिजवाय उसकी रिपोर्ट भी आ गई ,लेकिन अब पुलिस का बार-बार यही कहना है कि डीएनए रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इसलिए खुलासा नहीं हो पा रहा है। लड़की के परिजनों का कहना है कि थाने पर बार-बार जाने पर पुलिस अधिकारी कहते हैं कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही हम लोग कुछ कर पाएंगे। चांदनी के पिता का कहना है कि थाने पर न्याय मिलना तो दूर पुलिसवाले ठीक से बात तक नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें