फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की पाइप से पीटकर अधेड़ को किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित चंडी तिराहे के समीप बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक ने लोहे की पाइप से अधेड़ के सिर पर वार कर उसे अधमरा कर दिया। जिला अस्पताल में पुलिस ने आशिफ अली (42) का उपचार कराया। हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे चंडी तिराहे के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक ने लोहे की राड से राबर्ट्र्सगंज के कांशीराम शहरी आवास मेें रहने वाले आशिफ अली के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर घायल को तड़पता छोड़ फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना घायल के घरवालों को दिया। घायल को उसके घरवाले पहले नजदीकी एक अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। बृहस्पतिवार को घायल ने कोतवाली जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल मेें घायल का उपचार कराने के साथ ही उसका मेडिकल मुआयना कराया गया। जांच में पता चला है कि एक और युवक को मामूली चोटें लगी हैं। घायल की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें