फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर परिसर में बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद करने के आरोप में तीन-चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि कई फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज के रहने वाले एक युवक और युवती घर से भाग कर कोर्ट में शादी कर लिया है। कुछ दिनों पूर्व जब इसकी जानकारी लड़की और लड़के के घरवालों को हुई तो वे लोग आपस में तय किए कि मंदिर परिसर में भी विवाह होना चाहिए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को मंदिर परिसर में शादी का कार्यक्रम संपन्न हो रहा था। दोपहर बाद दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद कुछ युवकों ने लाठी-डंडे चलना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान कई लोग चुटहिल हो गए। इससे वैवाहिक कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मामला गंभीर होता देख किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो विवाद करने वाले भागने लगे। पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत मेें लेकर उनसे विवाद के बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि विवाद करने वाले आपस में सुलह समझौते की बात कर रहे हैं। सुलह न होने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें