फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगन नदी से नहीं रूक रहा अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आसनडीह। बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैना-सांगोबांध की सीमा से सटे पांगन नदी में बालू का अवैध खनन थम नहीं रहा है। ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने पिछले दिनों मौके पर पहुंचकर जांच की और खनन बंद कराने का निर्देश भी दिया लेकिन चंद दिन बाद ही उनके निर्देश की धज्जियां उड़ाकर फिर अवैध खनन शुरू हो गया। इससे क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

करीब दो माह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पागन नदी के गुलर घाट पर बालू का अवैध खनन फिर बेरोकटोक शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया। थाना से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायत की लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पिछले दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर एडीएम योगेंद्र सिंह ने बालू साइट का औचक निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने जांच के अवैध बालू खनन पाया था। इसके बाद उन्होंने खनन बंद कराने का निर्देश दिया था। साथ ही बभनी के थाना प्रभारी निरीक्षक को चेताया था कि यदि क्षेत्र में अवैध खनन हुआ तो वे सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। कुछ दिनों तक अवैध खनन बंद रहा लेकिन अब फिर खनन माफिया हावी हो गए हैं और जोरों पर क्षेत्र में बालू का अवैध खनन करा रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में असंतोष है। लोगों का कहना है कि यदि अवैध खनन बंद नहीं हुआ तो राजमार्ग जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें