फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक ने चाकू से दो को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कुसम्हा गांव में मंगलवार की रात ससुराल गए एक युवक ने चाकू से वार कर रिश्ते मेें लगने वाले साले समेत दो को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वादी रवि प्रताप ने तहरीर देकर कहा है कि 24 की रात उसकी बहन धर्मशीला आंगन में सो रही थी। रात मेें मकान के बगल में स्थित पेड़ पर चढ़कर राकेश उसके आंगन मेें चला गया। राकेश ने उसकी बहन को धमकी देने लगा कि तुम तलाक लेने के लिए मुकदमा की हो। चीख-पुकार सुनकर उसके बड़े पिता के बेटे जवाहर लाल और रिश्तेदारी में आया पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसौटी गांव निवासी भानू बचाने के लिए गया तो राकेश ने चाकू से उन पर वार कर दिया। चाकू जवाहर लाल के गर्दन पर लग गया, जिससे लहूलुहान हो गए। सभी ने आरोपी को पकड़ कर सौ नंबर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि रवि प्रताप की तहरीर पर उसके बहनोई राकेश कुमार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें