फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में लगी आग, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के महुआर गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कौशिल्या देवी (48) की मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जमगाई गांव निवासी अवधनाथ पांडेय वर्तमान में महुआर गांव में रहते हैं। दोपहर करीब दो बजे अचानक अवधनाथ के मकान में आग लग गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने दमकल और गृहस्वामी को घटना की सूचना दी। ग्रामीण मकान के पास पहुंचे तो देखा आग से घिरि अवधनाथ की पत्नी कौशिल्या मदद की गुहार लगा रही थी। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि मकान में हाईवोल्टेज का करंट उतरने से गोइठा समेत अन्य सामानों में आग लग गई। समाचार लिखे जाने तक शव का पीएम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें