फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के जिगना गांव में विवाहिता रामरति की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को पति लल्लू के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता अभिमन का आरोप है कि दामाद ने उसकी बेटी की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार की देर रात विवाहिता रामरति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे करमा थाना क्षेत्र के अतरौली कला गांव निवासी मृतका के पिता अभिमन पटेल समेत अन्य ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया मृतका के पिता की तहरीर पर उसके दामाद लल्लू पटेल के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वादी का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2014 में लल्लू के साथ की थी। उसका दामाद मायके से बाइक लाने के लिए उसकी बेटी को अक्सर मारता-पीटता था। कहा कि लल्लू को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें