सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हाल में मिले युवक युवती को बंधक बना लिया। ग्रामीण दोनों की पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
घटना शनिवार दोपहर ढाई बजे की है। गांव में एक परिवार के यहां शादी थी। युवक युवती शादी में भाग लेने आए हुए थे। इसी बीच मौका पाकर रिश्तेदारी में एक कमरे में पहुंच गए। दोनों को कमरे में जाते हुए गांव के एक व्यक्ति ने देख लिया। कई लोगों को साथ लेकर कमरे में पहुंचा तो दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। इसी बीच लड़की और लड़के के घरवाले भी पहुंच गए। परिवार वालों के साथ गांव के कुछ लोग पिटाई करने लगे। युवती का कहना था कि युवक ने उसे जबरदस्ती कमरे में बुलाया है। नाराज ग्रामीणों ने दोनों को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया जबकि युवक को अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है अभी पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोग तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।