फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज। थाना क्षेत्र के कादंबरी होटल के सामने शनिवार की सुबह तेज रफ्तार से चलने की होड़ में बाइक सवार युवक डंपर की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज भर्ती कराई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सुनील कुमार (30) पुत्र सुदर्शन हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव का निवासी है। शनिवार को वह अपनी बाइक से कोपागंज के चेलाराम का पुरा गांव किसी काम से जा रहा था। अभी वह कादंबरी होटल के पास पहुंचा था, कि आगे जा रहे डंफर से पास लेने के चक्कर में वो डंफर की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर घटना के बाद पुलिस ने डंफर चालक को वाहन सहित पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें