फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने लाठी-डंडे से चरवाहों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे बिहार के अधौरा जंगल मे सोमवार को असलहा से लैस बदमाशों ने लाठी-डंडे से दो चरवाहों की पिटाई कर दी। पेड़ के नीचे बैठ कर बदमाश मीटिंग कर रहे थे। उसी वक्त मुन्ना (32) और रामनरेश (27) मवेशियों को लेकर उधर पहुंच गए। चरवाहों को मामले की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर मांची थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब आठ बजे कैमूर भभुआ जिले के अधौरा जंगल में सात-आठ की संख्या में हथियार से लैस कुछ लोग बैठक कर रहे थे। उसी वक्त जंगल में निवास करने वाले मुन्ना और रामनरेश मवेशियों को लेकर उधर चले गए। दोनों चरवाहों को पुलिस का मुखबिर समझ कर पीट दिया गया। इसके बाद दोनों को घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए नक्सलवाद का नारा लगाते हुए चले गए। दोनों घायलों ने क्षेत्र के एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार कराया। उधर बार्डर से सटे क्षेत्र में चरवाहों को मारपीट कर घायल करने की सूचना मिलते ही जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। मांची थाना क्षेत्र के उजरिया, तेनूडाही समेत अन्य जंगलों में पुलिस ने सघन कांबिंग की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में कांबिंग जारी है। पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की चहलकदमी को देखते हुए नक्सल क्षेत्र में तैनात फोर्स को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें