फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर अज्ञात महिला का शव फेका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट(सोनभद्र)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह अज्ञात महिला (35) का शव मिला। उसके गर्दन पर चाकू लगा निशान है। शव के पास प्लास्टिक का बैग मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे हिण्डाल्को अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि प्लास्टिक में मिले कागजात से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला झारखंड के गढ़वा के आसपास की रहने वाली है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह रेणुकूट नगर क्षेत्र के कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे। इस दौरान लोगों ने देखा कि एक महिला का शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी होने पर मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला के शिनाख्त की कोशिश करने लगी। पिपरी थाना पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे शौच के लिए जाते समय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो के दक्षिण दिशा में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। उसके गर्दन पर चाकू लगने का निशान है। वह मृत अवस्था में पड़ी है। महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मार कर फेंक दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पास मिली प्लास्टिक के बैग में मिले कागजों के आधार पर वह झारखंड के गढ़वा के आसपास की रहने वाली लग रही है। मृतका के शव को शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन काफी देर तक शिनाख्त न होने पर शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर हिण्डाल्को अस्पताल के मर्चरी मे रखवा दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ पिपरी राहुल मिश्रा का कहना है कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने बाहर से लाकर यहां महिला की हत्या कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें