फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में बच्ची के सिर की पांच हड्डियां मिलीं टूटी

Sun, 20 May 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार सुबह गोहन के कुंडऊ गांव निवासी विजय कुमार की 8 वर्षीय पुत्री कंचन का शव गांव के बाहर हरचरण के मकान के पीछे पड़ा मिला था। वह शुक्रवार की शाम आई आंधी के दौरान अचानक लापता हो गई थी। हालांकि परिजनों ने आंधी के दौरान गिरकर हुई मौत की आशंका जताई थी। मगर ग्रामीणों ने सिर पर चोट को देखते हुए हत्या होने की बात कही थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गुत्थी और उलझा दी है। रविवार को डॉक्टरों के एक पैनल ने कंचन के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियो फोटोग्राफी भी की गई थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कंचन के सिर की पांच हड्डी टूटने की बात सामने आई है, जोकि छत से गिरने व किसी भारी वस्तु के प्रहार से हो सकती है। वहीं एसपी ने भी रविवार को गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि यह हत्या है कि हादसा यह बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जांच की जा रही है। जल्द ही हकीकत सभी के सामने होगी। पुलिस हत्या व हादसे दोनों ही पहलुओं के अनुसार जांच कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें