फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत 12 के खिलाफ गैंगेस्टर का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस प्रशासन ने गैंग बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार की रात राबर्ट्सगंज और करमा थाने में एक महिला समेत 12 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा की तहरीर पर राबर्ट्सगंज के नई बस्ती निवासी दीपक सोनी, उसकी पत्नी अनीता , घुरमा के सुनील, करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के मुन्ना मुसलमान, इसरार, बिहार के भभुआ जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के विमुनी निवासी ओमप्रकाश, राबर्ट्सगंज कोतवली क्षेत्र के परही गांव निवासी शिव प्रसाद, रामचंद्र, संतोष और रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी गांव निवासी पवन के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर करमा थाने में एसओ ने सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के तकिया निवासी जफ्फूर, बिहार के अधौरा थाने के बघौरा निवासी नवरंग यादव, दिनार निवासी मिंटू सेठ, करमा थाना क्षेत्र के बहेरा निवासी सकीम और इलाहाबाद जिले के खीरी थाना क्षेत्र के पवारी गांव निवासी लल्लू के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें