फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार प्रकरण में दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। थाना क्षेत्र के बिल्ली निवासी निर्मल की मंगलवार को संदिग्ध हालत का मामला बुधवार को खासा गरमा गया। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगाया हुए ओबरा-बग्घानाला मार्ग पर उतर आए औ जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा-बुझारकर शांत कराया। मामले में बिल्ली स्टेशन निवासी राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि थानांतर्गत बिल्ली गांव निवासी निर्मल (45) मंगलवार को अचेत हालत में बिल्ली रेलवे जक्शन के पास रेलवे ट्रैक के पास मिला था। सुबह परिवारीजन खोजबीन करने निकले तो ट्रैक के पास निर्मल को देख भौंचक रह गए थे। उन्हें उठाकर उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घीोषित कर दिया था। परिवारीजनों का आरोप है कि निर्मल किसी कार्यवश बिल्ली स्टेशन के समीप राजकुमार के यहां गया था। वहीं उसके साथ कुछ ऐसा किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। राजकुमार को आरोपी बताते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की। इसको लेकर सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। ओबरा थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें