अनपरा। अनपरा के परासी मे अजय भरती की हुई हत्या की वजह परियोजना की जमीन अतिक्त्रस्मण वारदात की वजह बनी है। इस घटना को अंजाम देने आरोपी भी परियोजना की ही जमीन पर आबाद है । और जमीन हथियाने की चाहत हत्या की वजह बन गई।
अनपरा ही शक्तिनगर इलाके मे परियोजना बन विभाग व लोक निर्माण विभाग की खाली जमीन पर अतिक्त्रस्मण बेहिसाब है। इतना ही नही अतिक्त्रस्मण कारी जमीन पर कब्जा जमाने के बाद उसे 10 रुपये के स्टाम्प पर लिखा पढ़ी कर बेच भी रहे है। अनपरा के परासी व बीजपुर के सिरसोती मे हुई हत्या भी जमीन ही बनी । परासी मे विद्युत उत्पादन करने वाली परियोजना व सिरसोती मे एनटीपीसी की जमीन विवाद की वजह बनी। गौरतलब बात यह है कि इन जमीनों को लेकर पहले से ही विवाद होता रहा है। मामला पुलिस के पास भी पहुंचता रहा है लेकिन पुलिस या फिर परियोजना के जिम्मेदार आधिकारी इससे बेपरवाह बने रहे और यही मामला दो पक्षो मे नासूर बनता रहा। यदि इन मामलों का पूर्व मे ही स्थाई हल निकलते हुये अतिक्त्रस्मण हटा दिया जाता तो हत्या जैसी नौबत नही आती।