फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की गला काट रेत कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राय कालोनी स्थित झोपड़ पट्टी में करने वाली एक गर्भवती महिला की रविवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पीछे झाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

राय कालोनी झोपड़पट्टी की रहने वाली प्रमिला पनिका (40) पत्नी शंख लाल का शव उसी के घर के पीछे झाड़ी में सोमवार की अलसुबह बरामद होने से कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू की। महिला को गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के कई जख्म भी पाए गए। महिला के बड़े पुत्र राम के मुताबिक रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य साथ में खाना खाए। इसके बाद उसकी मां प्रमिला 10 वर्षीय छोटी बहन को लेकर अपने कमरे में सोने चली गयी। वह और उसका छोटा भाई दूसरे कमरे में सोने चले गए। रात करीब दो बजे उसे पेशाब लगी तो वह दरवाजा खोलने की कोशिश किया लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। उसने मां प्रमिला को जगाने के लिए शोर मचाया। जिस पर उसकी छोटी बहन की नींद खुली और उसी ने दरवाजा खोला। राम और उसकी बहन उस वक्त असमंजस में पड़ गए जब घर में मां नहीं मिली। इसके बाद दोनों ने आसपास मां की तलाश शुरू की। उनकी नजर घर के पीछे झाड़ी में पड़ी, जहां उसकी मां की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। मां का शव देखकर बच्चे चीखने लगे तो स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मौके पर न तो डाग स्क्वायड और न ही फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने पुत्र राम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रमिला के पुत्र राम का आरोप है कि पुलिस ने मामले में जल्दबाजी की । घर से किसी को बुलाने का मौका ही नहीं दिया और आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमिला की हत्या से उसके घर ही नहीं पूरे बस्ती के लोगों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधिक्षक नक्सल अवधेश सिंह, क्षेत्राधिकारी दुद्धी सुनील कुमार विश्नोई ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एएसपी नक्सल ने बताया कि बीजपुर पुलिस के अलावा म्योरपुर व बभनी पुलिस की संयुक्त टीम को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है। कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें